रायपुर : भारतीय जनता पार्टी पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने बताया कि आज बीरगांव नगर पालिका निगम वार्ड क्र.28 मौ.अब्दुल रऊफ गाजी नगर में एक ही मकान में 240 फर्जी मतदाताओं के नाम होने की शिकायत मुख्य निर्वाचन आयुक्त को करने के बावजूद अब तक चुनाव आयोग किसी भी तरह की न जांच की न कार्यवाही की है, जिसकी विरोध में भाजपा रायपुर जिला के समस्त बीरगांव चुनाव संचालक एवं प्रभारियों के नेतृत्व में आज सुबह करीबन 11 बजे कचहरी चौक चौराहे में स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के पास एकत्रित होकर कलेक्टोरेट में मौन धरना – प्रादर्शन देकर मतदाता सुची में सुधार की मांग करेंगे।