अपने पत्नि पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर : शिवानी विश्वकर्मा ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बजरंग नगर आमापारा में अपने परिवार सहित रहती है। प्रार्थिया की बड़ी बहन रिंकी देवांगन, मनीष पुरी गोस्वामी से प्रेम विवाह कर अपने परिवार के साथ श्रीराम नगर चंगोराभाठा मंे रहती है। दिनांक 12.12.21 को प्रार्थिया की बड़ी बहन रिंकी देवांगन की लड़की विनी देवांगन ने प्रार्थिया को फोन कर बताया कि उसके पापा और मम्मी के बीच पैसे की बात को लेकर दोनों में झगड़ा विवाद हुआ तो पापा मनीष पुरी गोस्वामी ने किचन में रखंे चाकू से मम्मी रिंकी देवांगन को जान से मारने की नीयत से उसके पेट में 03-04 बार वार किया जिससे उसके मम्मी के पेट में चोट लगा है। जिसे ईलाज हेतु मेकाहारा अस्पताल लेकर जा रहे है बताने पर प्रार्थिया अपनी मां बिमला विश्वकर्मा को फोन करके घटना के बारे मंे बताई और दोनों मेकाहारा अस्पताल पहुंचे तो देखे रिंकी देवांगन के पेट मंे 03-04 जगह चोट लगी थी और चोट की जगह से उसका अतड़ी बाहर निकल गया था। मनीष गोस्वामी ने अपनी पत्नि रिंकी देवांगन को जान से मारने की नियत से उसके पेट मे 03-04 बार चाकू मारकर प्राणघातक चोट पहुंचाया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 518/21 धारा 307 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया, मुत. एवं मुत. के परिवार के अन्य सदस्यों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपी की पतासाजी कर आरोपी मनीष पुरी गोस्वामी को गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *