छत्तीसगढ़ : यातायात पुलिस रायपुर दिनांक 27 फरवरी 2019 को विज्ञप्ति जारी किया कि शहर की यातायात को सुगम सुरक्षित बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा लगातार नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान कारवाही की जा रही है, इसी अभियान के तहत आज दिनांक 27 फरवरी 2019 को शहर के प्रमुख चौक चौराहों एवं प्रमुख मार्गो पर यातायात *नियमों का उल्लंघन करने वाले, रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन चालक, संकेत उल्लंघन करने वाले, दोपहिया में तीन सवारी, शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले एवं नो पार्किंग में वाहन खड़ी कर यातायात अवरुद्ध करने वाले कुल 436 वाहन चालको के विरोध चालानी कार्यवाही कर समन शुल्क परिशमन किया गया!
अपील वाहन चालकों से अपील है कि वे सुगम सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं यातायात नियमों का पालन करें स्वयं सुरक्षित रहें एवं दूसरों को भी सुरक्षित चलने दे!