15लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी एवं 01 आरोपिया को गिरफतार

Chhattisgarh

बाराद्वार :  बाराद्वार जिला सक्ती (छग)
विशेष अभियान के तहत अवैध शराब कोचियो के विरूध्द ताबातोड कार्यवाही कर 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी एवं 01 आरोपिया को गिरफतार कर जेल भेजा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक लखन पटेल थाना बाराद्वार द्वारा दिनांक 06.05.25 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम डेरागढ़ एवं रायपुराभांठापारा में अलग अलग टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी. विष्णु लाल बरेठ पिता राम स्वरूप बरेठ उम्र 56 साल निवासी डेरागढ़ थाना बाराद्वार जिला सक्ती(छग) एवं सरोजनी कुर्रे पति छोटे लाल कुर्रे उम्र 36 साल निवासी रायपूरा भांठापारा थाना बाराद्वार जिला सकती (छ0ग0) कब्जे से कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमति 1500/- रूपये को जप्त किया गया जिसे आबकारी एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आबकारी अधिनियम का सबुत पाये जाने से आरोेपीयान को गिरफ्तार कर रिमांड पर मान.न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक लखन लाल पटेल, प्रआर. मनीष राजपूत ,आर. योगेश राठौर, आर. दिलसाय सोनवानी ,रामकुमार यादव, आर. जितेन्द्र सिदार ,महिला आर.सरिता हरवंश का योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *