छत्तीसगढ़ : रायपुर दिनांक 28 फरवरी स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छ.ग. ने आज अपने संगठन के 5 वीं स्थापना दिवस मनाया गया।स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीश सन्नाट ने बताया कि छ ग के सभी जिला ,संभाग, और
ब्लॉक मुख्यालयों में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों, खंड विस्तार अधिकारी व स्वास्थ्य पर्यवक्षकों के द्वारा संघ की स्थापना दिवस (5वां) को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष टारजन गुप्ता की उपस्थिति में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ की 5वीं वर्षगांठ पर जगदलपुर सीएमओ (CMO) डॉ. देवेंद्र नाग के द्वारा जिला बस्तर का कैलेंडर विमोचन किया गया।।
जगदलपुर में दृष्टिबाधित एवम श्रवण बाधित स्कूल में स्वास्थ्य सयोजक जिला बस्तर के द्वारा फल एवम मिष्ठान वितरण किया गया |