देश भर में मिल रहा है यात्रा को अपार समर्थन : भाजपा

Chhattisgarh

नागपुर : 21.02.19 फरवरी
साबरमती आश्रम से गांधी के स्वास्थ्य चिंतन की धारा को फैलाने के लिए निकले स्वस्थ भारत यात्री दल ने यात्रा का दूसरा चरण नाग नदी के उद्गम स्थल नागपुर से शुरू किया। 20 फरवरी को नागपुर पहुंचे स्वस्थ भारत यात्रा दल ने यहां के प्रभाकर टटके स्मृति अस्पताल में पूअर पीपल्स वेलफेयर सोसायटी के द्वारा संचालित जनऔषधि केन्द्रों का जायजा लिया। इस अवसर पर केन्द्र संचालक नितिन गोथे को स्वस्थ भारत (न्यास) द्वारा आभार पत्र देकर सम्मानित किया गया। नितिन गोथे ने बताया कि जल्द ही शहर में तीन और जनऔषधि केन्द्र उनकी संस्था खोलने जा रही है। इस बावत नगरपालिका से उन्हें स्थान आवंटित हो गया है। इसके पूर्व यात्री दल के सभी सदस्य भौगोलिक रूप से महत्वपूर्ण माने जाने वाले जीरो माइलस्टोन पर गए और यहां से देश के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
स्वस्थ भारत यात्रा के दूसरे चरण की जानकारी देते हुए यात्रा प्रमुख आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस चरण में यात्रा नागपुर से शुरू होकर जबलपुर, रायपुर, बस्तर, बिलासपुर, संबलपुर, कटक, भूवनेश्वर, कोलकाता, रांची, जमशेदपुर, धनबाद, पांकुड़ होते हुए सिलीगुड़ी तक जायेगी और स्वस्थ भारत के तीन आयामः जनऔषधि पोषण एवं आयुष्मान के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। प्रथम चरण की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए आशुतोष ने बताया कि दक्षिण भारत जैसे अहिंदी प्रदेशों में भी आम जनता तक यात्रा के संदेश को आसानी से फैलाने में हमें कामयाबी मिली। इस दौरान 9 राज्यों में 51 छोटे-बड़े आयोजन आयोजित किए गए, जिनमें सभी वर्ग के लोगों ने अपनी हिस्सेदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *