रायपुर हॉफ मैराथन आज

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर, 24 फरवरी 2019 छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर हॉफ मैराथन का आयोजन आज राजधानी रायपुर के अटल नगर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में प्रातः 7.30 बजे से किया जा रहा है। इसमें पुरूष, महिला, बालक, बालिका, दिव्यांग एवं वेटरन वर्ग सहित 13 वर्गों के लिए मैराथन में कुल 32 लाख 66 हजार का नगद पुरस्कार रखा गया है।

खेल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मैराथन में भागीदारी के लिए 15 फरवरी तक ऑनलाईन पंजीयन किया गया है। लगभग 22 हजार से ज्यादा लोगों ने पंजीयन करवा लिया है। इस हॉफ मैराथन में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय धावक शामिल हो रहे हैं। विभाग के द्वारा आयोजन की सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *