छत्तीसगढ़ : रायगढ़ आबकारी विभाग की टीम ने विभिन्न जगहों से मदिरा जब्त करते हुए और संबंधित के विरूद्ध प्रकरण कायम कर न्यायालय में पेश किया है। इसी तरह सार्वजनिक स्थानों में मदिरा पान करते हुए लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्यवाही की गई। आबकारी उपनिरीक्षक रमेश कुमार अग्रवाल ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम-भेलवा टिकरा में एक व्यक्ति को महुआ शराब बेचते हुए पकड़ा। इसके पास से 3 लीटर महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई। जामगांव स्थित में प्लास्टिक बोरी में 26 पाव देशी मदिरा बरामद की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण न्यायालय में पेश किया गया। कांशीचुआ के जंलीधर राठिया, पुरानी बस्ती के गोवर्धन खाण्डे और हलधर मनहर के विरूद्ध आबकारी धाराओं के तहत प्रकरण कायम कर न्यायालय में पेश किया गया।