राज्यपाल ने देश भर से आए महापौरों का किया सम्मान

Chhattisgarh

रायपुर//28 अगस्त 2022// आज राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने अखिल भारतीय महापौर परिषद में शामिल होने आए महापौरों का सम्मान किया और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

राज्यपाल ने देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे महापौरों का आत्मीय स्वागत कर सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया।
उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय अखिल भारतीय महापौर परिषद में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न नगर निगमों के महापौर रायपुर प्रवास पर थे। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने उन्हें राजभवन आमंत्रित किया था।
इस दौरान कई महापौर ने राज्यपाल से अपना अनुभव भी साझा किया। रायपुर नगर निगम ने सम्मान समारोह के आयोजन के लिए राज्यपाल सुश्री उइके के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, अखिल भारतीय महापौर परिषद के अध्यक्ष  नवीन जैन, रायपुर के महापौर  एजाज ढेबर, सभापति  प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष रायपुर नगर निगम  मीनल चौबे सहित देशभर से आये महापौर उपस्थित थे।़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *