ट्रेलर ने बाइक सवार लोगों को मारी ठोकर

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : जिला जांजगीर-चांपा तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को ठोकर मार दी। ठोकर इतनी तेज थी कि इस दुर्घटना में बाइक सवार महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार एक अन्य को गंभीर चोटें आई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है।

हुआ यह कि पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बोड़ासागर और चांटीपाली निवासी रेशमलाल साहू (32), घसनीन बाई (50) सहित एक अन्य सामाजिक कार्यक्रम से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान डभरा क्षेत्र के देवरघटा गांव के मुख्य मार्ग आरकेएम पावर प्लांट के पास ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रेशमलाल साहू और घसनीन बाई की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं बाइक सवार एक अन्य को गंभीर चोटें आई है। हादसे के बाद पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। पुलिस ने लाशों का पंचनामा तैयार कर उनको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की तफ्तीश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *