छत्तीसगढ़ : बालोद जिले के लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोपलाटोला के जंगल में एक लटकता हुआ शव मिला। जिसे देख आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। मामले की जानकारी लगते ही लोहारा थाना की टीम मौके पर पहुँच पंच नामा कर रही है। पोपला टोला का जंगल जो कि काफी संवेदनशील इलाका माना जाता है क्षेत्र में सनसनी तब मच गई जब आसपास के लोगों ने जंगल में फांसी से झूलता हुआ एक लाश देखा उक्त घटना सनसनी की तरह फैल गई कुछ लोगों ने पुलिस में इसकी जानकारी दी जिसके बाद लोहारा थाना के टीम मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। मामला कुछ भी हो सकता है पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या माना जा रहा है पर पुलिस जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जाएगा पुलिस द्वारा लास की शिनाख्त के लिए आसपास सूचना कर दी गई है खबर लिखे जाने तक लाश किसकी है इस बात का पता नहीं चल पाया है।