पुलिस ने चोरी के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया : बिश्रामपुर थाना

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाने की पुलिस ने चोरी के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस  अधीक्षक जीएस जायसवाल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीनों आरोपी चोरी का दोपहिया बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। बस फिर क्या था विश्रामपुर थाने की पुलिस हरकत में आई और राकेश तिग्गा उर्फ छोटू पिता गैब्रियल तिग्गा उम्र 33 वर्ष निवासी शिवनंदनपुर, अजय बरगाह पिता काशी राम बरगाह उम्र 32 वर्ष निवासी कुंजनगर झारपारा, थाना जयनगर व जितेन्द्र शुक्ला उर्फ जीतू पिता स्व. गरीब शुक्ला उम्र 25 वर्ष निवासी जेलपारा सूरजपुर को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों ने पूछताछ में माना कि इन्होंने जनवरी और फरवरी में शराब भट्टी के पास से दो दोपहिया वाहनों की चोरी की थी।
इस प्रकरण के अन्य तीन आरोपी फरार हैं जिनकी पतासाजी की जा रही है। इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी कपिल पाण्डेय, विमलेश सिंह, आनंद सिंह आशिफ अख्तर ने सक्रिय भागीदारी निभाई। तीनों आरोपियों को सक्षम न्यायालय में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बाकी के तीनों आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *