रायपुर : दिनांक 20दिसंबर 2019,छत्तीसगढ़ प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आज रायपुर नगर निगम चुनाव में पार्षद पद के भाजपा प्रत्याशियों के लिए डोर टू डोर जाकर वोट मांगा। महामाया मंदिर वार्ड में प्रत्याशी सरिता वर्मा,विपिन बिहारी सूर वार्ड में मनोज वर्मा,अरविंद दीक्षित वार्ड में सुभाष तिवारी,इंदिरा गांधी वार्ड में सुभाष अग्रवाल, तात्यापारा वार्ड में प्रफुल्ल विश्वकर्मा, शहीद पंकज विक्रम वार्ड में शिल्पा राहुल गोलछा,भगवती चरण शुक्ल वार्ड में सचिन मेघानी को जिताने के लिए आग्रह किया।