बाइक सवार दंतेवाड़ा निवासी नारायण सिंह नाग गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : जगदलपुर बस्तर चौकी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े ट्रक से बुधवार की रात एक बाइक के टकराने से एक व्यक्ति गम्भीर घायल हो गया। घायल व्यक्ति को पुलिस की मदद से मेकॉज पहुचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए बस्तर चौकी प्रभारी सत्यम चौहान ने बताया कि बुधवार की रात बस्तर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे खड़े ट्रक सीजी एच 5121 से मांझीपारा की ओर से बाइक सीजी 18 एल 5406 सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर होने के बाद बाइक सवार दंतेवाड़ा निवासी नारायण सिंह नाग गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों तथा पुलिस की मदद से घायल को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अपराध तथा मर्ग कायम कर घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *