कोरोना संक्रमण से जंग लड़ते हुए दम तोड़ देने वाले कर्तव्यनिष्ठ पुलिस उप अधीक्षक स्व.आदित्य हीराधर को पुलिस मुख्यालय में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित

Chhattisgarh

रायपुर : कोरोना संक्रमण से जंग लड़ते हुए दम तोड़ देने वाले कर्तव्यनिष्ठ पुलिस उप अधीक्षक स्व.आदित्य हीराधर को पुलिस मुख्यालय में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई । पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में एक सादे परंतु भावपूर्ण कार्यक्रम में विशेष पुलिस महानिदेशक योजना प्रबंध एवं तकनीकी सेवाएं  आरके बीच पुलिस महा निरीक्षक अभी  एस सी द्विवेदी पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रशासन  आर.एन दास पुलिस उपमहानिरीक्षक विआशा/ नक्सल अभियान  बी एस धुव्र, सहायक पुलिस महा निरीक्षक वाई.पी सिंह संजय शर्मा, यू बी एस चौहान सचिन देव शुक्ला,  पूजा अग्रवाल तथा सुश्री रमा पटेल, पुलिस उप अधीक्षक प्रशांत शुक्ला, राम प्यारे राम, बृजेश पथरौलिया, अंसार हुसैन एवं अपराध अनुसंधान विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे । विशेष पुलिस महानिदेशक आर.के विज द्वारा स्व. आदित्य हीराधर की कर्तव्यनिष्ठा सरलता सहजता एवं कर्तव्य के प्रति समर्पण का स्मरण कर मृत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के साथ पूरे पुलिस विभाग को रहना बताया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *