कोरोना काल मे तेंदू पत्ता संग्रहको का भुगतान अब नगद होगा : मोहन मरकाम

Chhattisgarh

रायपुर 12 मई 2021/तेंदूपत्ता संग्रहको को भुगतान बैंक के माध्यम से किया जाता रहा है।कोरोना काल मे संग्राहकों को इससे परेशानी होती हो रही थी । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने राज्य के वन मंत्री मो अकबर से अनुरोध किया था कि संग्राहकों की परेशानी देखते हुए उनको वर्तमान में नगद भुगतान किया जाय।

पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के अनुरोध पर सरकार ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिये है।पीसीसी अध्यक्ष ने इस छूट के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वन मंत्री मो अकबर को धन्यवाद देते हुये कहा कि इस आदेश से तेंदूपत्ता संग्राहको को कोविड के समय बड़ी राहत मिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *