पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह korona पॉजिटिव…उन्होंने ट्वीट कर दी जानकारी.. ..राज्यपाल ने ट्वीट कर जल्द ठीक होने की कामना की

Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की कोरोना पॉजिटिव होने की खबर है।पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपनी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है, उन्होंने ट्वीट कर लोगों से अपील की कि पिछले दिनों जो भी उनके संपर्क में आए हों वे आइसोलेशन में रहें और अपना टेस्ट कराएं

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैंने कोरोना के शुरुआती लक्षण नज़र आने पर टेस्ट कराया था, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरा निवेदन है कि विगत दिनों जो भी लोग मेरे संपर्क में आये हैं वह आइसोलेशन में रहें एवं अपना कोविड-19 टेस्ट जरूर कराएं।

छ ग के राज्यपाल ने ट्वीट कर जल्द ही   स्वास्थ्य होने की कामना  की है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी रमन सिंह की  जल्द ठीक  होने की कामना की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *