थाना बगीचा क्षेत्र में पुत्र का हत्या करने वाला पिता हुआ गिरफ्तार

Chhattisgarh

बगीचा : थाना बगीचा में दिनांक 9/12/20को थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज किया गया कि सिटलू राम नगेशिया अपने शराबी पुत्र को लडाई झगड़ा करने से नाराज़ होकर सिर में डंडा से मार दिया जिससे शराबी पुत्र नरेंद्र नगेशिया की मृत्यु हो गई जिस पर से थाना बगीचा में मर्ग क्रमांक 122/20 धारा 174 जा फो कायम कर विवेचना में लिया गया । दिनांक 4/12/20 को नरेंद्र नगेशिया अपने घर रोज की तरह शराब पिकर घर आया और शराब के नशे मै घर में वाद विवाद करने लगा जिस पर पिता सिटलु राम अपने पुत्र को गुस्से मै आकर सिर में डंडा से मार दिया जिस पर 8/12/20 को इलाज के लिए लेकर जाते समय नरेंद्र की मृत्यु हो गई शार्ट पीएम रिपोर्ट पर से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी सिटलु नगेशिया को गिरफ्तार कर आज दिनांक 10/12/20को न्यायालय पेश किया गया ।

प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर  बालाजी राव ( भा.पु.से.) ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उनैजा खातून , एसडीओपी कुनकुरी मनीष कुंवर के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी बगीचा भास्कर शर्मा, ए एस आइ आभास मिंज रमेश पैकरा की प्रकरण की गिरफ्तारी में अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *