चित्रा पटेल : रायपुर : रायपुर। “लालू चारा में गया था, यह लोग तो गोबर” में जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के इस बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है उन्होंने कहा है कि अब तक डॉक्टर रमन सिंह नान घोटाले से नहीं उबर सके है।
डॉ रमन सिंह के आरोप पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जब गोबर बिक्री का पेमेंट ऑनलाइन हो रहा है तो घोटाला कैसे होगा उन्होंने कहा कि अभी तक रमन सिंह नान घोटाले से नहीं उबर पाए हैं । जब हम अच्छा काम कर रहे हैं तो उनको हर काम में घोटाला नजर आ रहा है बघेल ने कहा कि रमन सिंह ने 15 साल तक छत्तीसगढ़ को सिर्फ लूटने का काम किया है।
बता दे कि छत्तीसगढ़ सरकार ने नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना शुरू की है. इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में गौधन न्याय योजना चलाई जा रही है । जो पूरे राज्य में जोर शोर से जारी है. लेकिन इस योजना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसा था. रमन सिंह ने कहा कि ‘लालू चारा में गया था, यह लोग तो गोबर” में जाएंगे.