ट्रक चोर पकड़ा गया : थाना कबीरनगर

Chhattisgarh

रायपुर : राजधानी रायपुर के थाना कबीर नगर प्रभारी लक्ष्मी जयसवाल ने बताया कि हीरापुर स्थित रिंग रोड नंबर 02 से दिनांक 19 व 20 नवंबर 2020 के दरमियानी रात ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडी 9165 का अज्ञात चोरों द्वारा चोरी क : थ।    ले जाया गया था, जिस पर प्रार्थी चालक गुरु चरण सिंह के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 211/ 2020 धारा 379 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ,दौरान विवेचना दिनांक 20 /11 /2020 को मामले के मसरूका ट्रक CG-04 JD 9165 को अहिवारा रोड ग्राम कन्दरका कुम्हारी से बिना चक्का के बरामद कर लिया गया था और मसरूका ट्रक के छह छक्का की पतासाजी की जा रही थी , इसी दौरान आज प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 01/12/ 2020 को आरोपी श्रवण उर्फ सरवन सिंह चीमा पिता लखबीर सिंह उम्र करीब 23 साल निवासी साईं आशीष कॉलोनी कुम्हारी दुर्ग से मामले से संबंधित 04 नग ट्रक चक्का का कीमती करीबन ₹70000/- को जप्त कर घटना में उपयोग किए गए टाटा एस सीजी 04 जे डी 0806 को भी बरामद किया गया है आरोपी सरवन सिंह चीमा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है मामले में दो अन्य आरोपी गुरजंट सिंह एवं जंतु फरार हैं जिनकी पता तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *