स्वास्थ्य मंत्री  टी एस सिंहदेव ने केंद्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र

Chhattisgarh

रायपुर 14 अगस्त 2022 : आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री  टी एस सिंहदेव ने केंद्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर प्रदेश में देरी से चल रही सभी पैसेंजर ट्रेन के विषय पर चिंता व्यक्त की एवं उन्हें समय पर चलाने के विषय में संज्ञान लेने की बात लिखी है। स्वास्थ्य मंत्री  टी एस सिंहदेव ने लिखा है कि विगत कुछ समय से छत्तीसगढ़ में चलने वाली सभी पैसेंजर ट्रेन अत्यधिक देरी से चल रही है। जानकारी प्राप्त करने पर यह पता चला है कि मालगाड़ी (कोयला) को प्राथमिकता देने की वजह से पैसेंजर ट्रेनों में विलंबता हो रही है जहां एक ओर पहले ही अन्य स्टेशन के लिए सीमित पैसेंजर ट्रेन उपलब्ध हैं। वहीं इनमें होने वाली देरी से लोगों को आवागमन के लिए मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है जिससे यात्री रेल गाड़ी के अलावा अन्य साधनों से यात्रा कर रहें हैं। मेरा आपसे निवेदन है कि ट्रेनों के आवागमन के सीमित संसाधन होने पर पैसेंजर ट्रेनों को प्राथमिकता दी जाए एवं मालगाड़ी यदि 3 से 4 घण्टे विलंब से चलती है तो कोई नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा। मालगाड़ियों को रोककर पैसेंजर ट्रेनों को समय पर चलाया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *