नगर निगम की टीम ने डुंडा मार्ग में शासकीय भूमि पर किये गये अवैध कब्जे को तोड़ा

Uncategorized

चित्रा पटेल : रायपुर : नगर पालिक निगम के आयुक्त  सौरभ कुमार के आदेशानुसार नगर निगम जोन 10 की नगर निवेश विभाग की टीम ने जोन कमिश्नर अरुण साहू की अगुवाई एवं जोन नगर निवेश उप अभियन्ता  लोचन चौहान की उपस्थिति में कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54 के तहत आने वाले डुंडा मार्ग में लगभग 1200 वर्गफुट शासकीय भूमि पर किये गये पक्के अवैध कब्जे को जेसीबी मशीन की सहायता से अभियान चलाकर तोड़ने और शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करवाने की कार्यवाही की. जोन 10 के जोन कमिश्नर साहू ने बताया कि पूर्व में भी अवैध निर्माणकर्ता द्वारा उक्त शासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़ा करके वहां दुकान बना ली गयी थी, जिसे नगर निगम नगर निवेश विभाग की टीम ने अभियान चलाकर तोड़ा था. उक्त अवैध कब्ज़ाधारी नागरिक द्वारा उक्त शासकीय भूमि पर दोबारा अवैध कब्ज़ा करके वहां कार गैरेज बना लिया गया, इसकी जानकारी होते ही आज निगम जोन 10 के नगर निवेश विभाग की टीम ने जोन कमिश्नर  साहू के नेतृत्व एवं जोन नगर निवेश उपअभियन्ता चौहान की उपस्थिति में जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ते हुए   शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *