चित्रा पटेल : रायपुर : राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना इलाके में शहीद स्मारक कॉम्प्लेक्स में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। मौदहापारा थाना प्रभारी यदु मडी सिदार ने बताया कि व्यापारी जिसका पान मसाला तंबाकू सिगरेट के होल सेल की दुकान से बीते रात अज्ञात चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 67 लाख रुपए नगद पार हाथ साफ कर फरार हो गए हैं। चोर हरिओम एजेंसी का शटर तोड़कर अंदर घुसे थे, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।