छत्तीसगढ़ में रेस्टोरेंट व होटल बार आज से हुए अनलॉक .. राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर याने आज से अनलॉक 4 की शुरुवात हो गई है, जिसके तहत अब बार और क्लब को खोलने की अनुमति राज्य सरकार ने दे दी है, रेस्टोरेंट और होटल स्थित बार और क्लब को खोला जा सकेगा, हालांकि कोरोना गाइडलाइन का पालन करना और क्षमता से 50 प्रतिशत ही लोगों को आने की अनिमति होगी, इसके साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन, फेस मास्क, थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड वाश के साथ सभी एफएल-3 होटल बार, एफएल-3 होटल, एफएल-3 शापिंग मॉल, रेस्टोरेंट बार, एफएल 3 स्टार एवं उसके ऊपर के स्तर के होटल बार को शुरु करने की अनुमति होगी।

राज्य सरकार ने एस बावत आदेश भी जारी कर दिया है, देखें आबकारी विभाग के आदेश की कॉपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *