ब्रेकिंग…. लोकायुक्त संगठन की सर्च कार्रवाई

Madhyapradesh

इंदौर : इंदौर में  आज 1 सितंबर 2020 की सुबह सुबह, लोकायुक्त पुलिस की एक टीम पटेल नगर, इंदौर स्थित एक फ्लैट एवं इसके साथ ही इंदौर एवं भोपाल की एक संयुक्त टीम उनके गौतम नगर,गोविंदपुरा भोपाल स्थित एक बंगले में सर्च कार्यवाही हेतु पहुंची। हाल ही में शासन द्वारा प्रदीप खन्ना का तबादला इंदौर से श्योपुर किया गया है।

विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय, इंदौर द्वारा प्रदीप खन्ना, तत्कालीन जिला खनिज अधिकारी, इंदौर के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रकरण दर्ज किया गया है।लोकायुक्त संगठन की सर्च कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *