चोरों ने दीवाल में सुरंग बनाकर लाखों रुपए का सामान ले उड़े

Madhyapradesh
  • अरुण गुप्ता : सीधी : भुइमाड थाना अंतर्गत ग्राम घोरबंधा के जगन्नाथ प्रसाद यादव के घर में बीते गुरुवार को रात्रि लगभग 2:00 बजे लगभग चोरो ने दीवार में सुरंग बना कर अंदर घुस गए और घर के अंदर ले रखा लाखों का सामान लेकर रफूचक्कर हो गए पीड़ित जगन्नाथ प्रसाद यादव ने बताया गया कि गुरुवार को रात्रि लगभग 2:00 बजे हम सब लोग खाना खाने के बाद सो गए थे तभी चोर आए और दिवाल में सुरंग करके अंदर घुस कर पूरा समान ले कर चले गए बाकी का सामान इधर-उधर फेंक दिए पीढ़ी द्वारा बताया गया कि दस हज़ार रुपए नगद दो सोने का लॉकेट एक चांदी का पायल ऋण पुस्तिका बर्तन आदि सब अपने साथ ले गए और पूरी रिकॉर्ड कागजात पूरे घर में फेंक दिए और यह चोर पिछले पांच वर्षों से मेरे घर में चोरी करते रहे हैं हर बार कुछ ना कुछ चोरी करके ले जाते हैं और आज फिर से सारा समान लूट ले गए पीड़ित के सूचना पर भुईमाड़ थाना प्रभारी गंगा सिंह मार्को मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश में जुट गए हैं।
Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *