छाबड़ा के नेतृत्व में हुआ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद जनता का आभार व्यक्त करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पाटन क्षेत्र में रोड शो किया गया जिसका स्वागत प्रदेश युवा काग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व महामंत्री मोनेन्द्र छाबड़ा के नेतृत्व में ग्राम साकरा में किया गया । छाबड़ा ने बताया कि रोड शो के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अमलेश्वर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ राज्य की खुशाली की कामना की गई । छाबड़ा के नेतृत्व में सर्वश्री रोहित तिवारी ,अशोक सिंगौर, धनेश सिंगौर, गोरेलाल चंद्राकर, पतिराम यादव, चैतराम सिंगौर, घनश्याम साहू, रामकुमार सिंगौर, कमलेश,आदि द्वारा  बघेल का भव्य स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *