महापौर एजाज ढेबर ने श्रमिक दिवस पर श्रमिको के बीच मनाया अपना जन्मदिन

Chhattisgarh

रायपुर -रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने आज श्रमिक दिवस पर अपना जन्मदिन चिर-परिचित तरीके से लोगों के मध्य जन्मदिन की खुशियाँ बांटते हुए मनाया एवं सकारात्मक सन्देश अपनी खुशियाँ मिलकर बाटते हुए दिया. उनके जन्मदिन पर राजधानी नगर के कोरोना वीर माने जाने वाले रायपुर नगर निगम के सफाई मित्रों ने प्रसन्न होकर केक काटा एवं महापौर ढेबर के जन्मदिन का जश्न मनाया.महापौर कोपलवाणी पहुचे एवं बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनके साथ जन्मदिन की खुशियों को मनाया. महापौर वेगन रिपेयर शॉप मैदान, भाटागांव, डुमरतराई सब्जी बाजार पहुचे एवं गरीब सब्जी वालों को छतरिया धूप एवं गर्मी से सुरक्षित रहकर व्यापार चलाने वितरित की. सब्जी वालों ने ताली बजाकर महापौर  ढेबर को जन्मदिन पर हार्दिक शुभ कामनाये दी. महापौर ने सब्जी व्यापारियों से सामाजिक दूरी के जनस्वास्थ्य हितकारी सिद्धांत का पूर्ण पालन करके व्यापार करने की समझाइश दी. मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत माना SOS चिल्ड्रन विलेज में चावल, दाल, आटा, सब्जी वितरण किया एवं श्याम नगर आश्रम में अनाज वितरण कर बुजुर्गों से महापौर ने जन्मदिन पर आशीर्वाद लिया. उन्होंने फ़िल्टरप्लांट का दौरा कर लोगों को सतत निगरानी कर शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने अधिकारियो को निर्देशित किया. निगम की सेनेटाइज टीम ने अपना आधा वेतन कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा हेतु महापौर को श्रमिक दिवस एवं उनके जन्मदिन पर समाज हित में दान किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *