छत्तीसगढ़ : कोरबा जिला में फांसी पर लटके युवक को बचाने वाले पुलिसकर्मी को कोरबा पुलिस अधीक्षक ने बेस्ट पुलिसमैन ऑफ द वीक का अवार्ड प्रदान किया है। बता दें कि दर्री थाना अंतर्गत श्याम नगर अटल आवास मकान नं. 554/5 बी में संजू कश्यप नामक युवक अपने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगाने का प्रयास कर रहा था। सूचना मिलने पर थाना दर्री का स्टाफ और 112 पेट्रोलिंग वाहन तत्काल घटना स्थल पर पहुंचा। थाना दर्री में पदस्थ आरक्षक 790 मुकेश मार्बल अपने साहस का परिचय देते हुए कमरे की खिड़की तोड़कर संजू कश्यप को फांसी के फंदेे से बचाया।
पुलिसकर्मी के इस साहसी काम को देखकर पुलिस अधीक्षक मयंक श्रीवास्तव ने बेस्ट पुलिसमैन ऑफ द वीक के अवार्ड प्रमाण पत्र और 2000रुपए से पुरस्कृत किया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढ़ई, थाना प्रभारी दर्री उप निरीक्षक अनिल अग्रवाल उपस्थित थे। उप निरीक्षक अनिल अग्रवाल ने बताया कि आरक्षक मुकेश मार्बल अनुशासन तथा मेहनती है। उसमें कार्य के प्रति लगन एवं काफी क्षमता है। ऐसे कर्मचारी को पुरस्कृत किए जाने से निश्चित रूप से विभाग के अन्य निचले तबके के कर्मचारियों के मनोबल में वृद्धि होगी।