योग एक ऐसी भारतीय विधा है जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से हम सबल हो सकते है : बृजमोहन

Chhattisgarh

रायपुर ; दिनांक 21/06/2019,सरदार बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम रायपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित स्कूली बच्चों सहित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि योग एक ऐसी भारतीय विधा है जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से हम सबल हो सकते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सद्प्रयासों से दुनियां के बहुतायत देश इसे मान्यता देते हुए अपनाया है। हमारी भारतीय धर्म-संस्कृति में “वसुधैव कुटुंबकम” यानी समूचे विश्व को एक परिवार माना जाता है। इसलिए आज विश्व योग दिवस के पावन अवसर पर दुनियां भर के सभी लोगों को स्वस्थ व समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं देता हूं।
इस कार्यक्रम में महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व महापौर किरणमयी नायक आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *