रायपुर, 3 फरवरी 2020 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कल उनके निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया । बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग के प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई ।
बैठक में अनिला भेंडिया सहित मुख्य सचिव आर. पी. मंडल, अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, वित्त विभाग की सचिव सुश्री शहला निगार, महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, समाज कल्याण विभाग के सचिव आर.प्रसन्ना सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।