किसानों को 11,454 करोड़ रूपए की भुगतान

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 04 फरवरी 2020/ खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में प्रदेश के किसानों से 85 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 67 लाख 93 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। राज्य के धान खरीदी केन्द्रों से मिलरों द्वारा अब तक 32 लाख 35 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। खाद्य विभाग द्वारा पंजीकृत 1870 मिलरों को 34 लाख 88 हजार मीट्रिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। धान बेचने वाले किसानों को अब तक 11 हजार 454 करोड़ रूपए का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *