छत्तीसगढ़ : रायपुर प्रार्थिया अंकिता बिलधरे ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कोटा में स्टेडियम के पास रहती है तथा गृहिणी है। प्रार्थिया दिनांक 05.11.18 को संध्या लगभग 07.50 बजे खरीदी करने हेतु बाजार जा रही थी तथा अपना पर्स रखी थी। प्रार्थिया नवकार अपार्टमेंट चैबे कालोनी में शिवसेना कार्यालय के समीप पहुंची थी उसी समय स्कुटी सवार दो लडके आये और प्रार्थिया का पर्स जिसे प्रार्थिया ने बगल में दबाया था पर्स में 01 एम.आई कंपनी का मोबाइल फोन, 01 चांदी का 100 ग्राम का सिक्का तथा नगदी लगभग 22000/ हजार रूपये था को खींच कर चोरी कर भाग गये। जिस पर थाना सरस्वती नगर में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 197/18 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में क्राईम ब्रांच व थाना सरस्वती नगर की टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ किया गया। घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरांे के फुटेजों का अवलोकन कर प्रार्थिया से आरोपियों के हुलियों के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ करने के साथ – साथ मुखबीर लगाये गये। इसी दौरान टीम को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम द्वारा संदेह के आधार अपचारी बालक को पकड़कर पूछताछ करने पर अपचारी बालक द्वारा अपने साथी सिद्धार्थ सिंह उर्फ विनय के साथ मिलकर उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। अपचारी/आरोपी की निशानदेही पर चोरी की नगदी 2,000/- रूपये, 01 नग चांदी का सिक्का तथा घटना में प्रयुक्त एक्सेस वाहन को जप्त किया गया है। अपचारी/आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी सिद्धाथ सिंह उर्फ विनय पिता सुभाष चंद्र सिंह उम्र 22 साल निवासी मानकपुर थाना झिंनगा बाई । टाकली नागपुर महाराष्ट्र हाल प्रोफेसर कालोनी सेक्टर 02 पुरानी बस्ती रायपुर।अपचारी बालक उम्र 17 साल निवासी रायपुर।