खोकसा समपार आवश्यक रखरखाव हेतु बंद : रेलवे प्रशासन

Uncategorized

छत्तीसगढ़ : रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत नैला-चांपा स्टेशनों के मध्य किमी. 673/01-03 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 343 (खोकसा फाटक) को दिनांक 10.12.2018 (सोमवार) प्रातः 08.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था जांजगीर फाटक से उपलब्ध है।
रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *