बिलासपुर : रतनपुर से खुंटाघाट के बीच जंगलों से वन माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से सागौन के तीन सौ पेड़ एक रात में काटकर ले जाने पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया और गहरा रोष व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं वन विभाग की मिली भगत का आरोप लगाकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, महामंत्री दुर्गा कश्यप, दुर्गेश पाण्डेय, हरि गुरूंग, इंशु गुप्ता, महर्षि बाजपेयी, मनोज सोनी, नीरज शर्मा, लक्ष्मी प्रधान, महेन्द्र यादव, मुकेश यादव, विकास सूर्यवंशी, दीपक, अनिल यादव, संतोष कश्यप, मनोज पाटिल सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।