राज्यपाल से लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात कर सम्मान निधि दिलाने का आग्रह किया

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 21 अगस्त 2019 राज्यपाल  अनुसुईया उइके से आज राजभवन में लोकतंत्र सेनानी संघ छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताई। प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि मीसाबंदियों को लोक नायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि को लोकतंत्र सेनानियों का भौतिक सत्यापन एवं प्रक्रिया का पुनःनिर्धारण करने के नाम पर रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-19 में पुनः विस्तृत रूप से भौतिक सत्यापन कर सभी लोकतंत्र सेनानियों को पी.पी.ओ. नंबर जारी किए गए थे। प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल से वे सभी लोकतंत्र सेनानियों और दिवंगत हो गए लोकतंत्र सेनानियों की पत्नियों को सम्मान निधि दिलाने के संबंध में उचित कार्यवाही करने का अनुरोध किया। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस संबंध में शासन स्तर पर चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *