प्रदेश के सभी मतगणना केन्द्र तथा स्ट्रांग रूम सुरक्षित: श्री सुब्रत साहू

Uncategorized

छत्तीसगढ़ : रायपुर, 27 नवम्बर 2018/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने कहा है कि प्रदेश के सभी मतगणना केन्द्रों तथा स्ट्रांग रूम में तीन स्तरों की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। श्री साहू ने कहा कि स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केन्द्र सी.सी.टी.व्ही. कैमरे तथा सशस्त्र सुरक्षा बल की पैनी निगरानी में हैं।
ज्ञातव्य है कि आज मंगलवार को रात 8 बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में सीईओ श्री सुब्रत साहू कोे कांग्रेस का प्रतिनिधि मण्डल मतगणना केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ज्ञापन देने पहंुचा था। इस पर श्री साहू ने प्रतिनिधि मण्डल को विश्वास दिलाते हुए मतगणना केन्द्रों और स्ट्रांग रूम में की गई पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। श्री साहू ने प्रतिनिधि मण्डल को बताया की मतगणना केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था बेहद पुख्ता है। उन्होंने कहा कि वे सुरक्षा को लेकर की गई शिकायत के हर पहलू तथा तथ्यों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। सीईओ श्री साहू ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शी बिन्दुओं के अनुरूप मतगणना केन्द्रों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है और इसमें कोई कमी न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *