उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 का शुभारंभ

Uncategorized

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को रायपुर के लाभांडी में छत्तीसगढ़ टेंट ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने एक्सपो का अवलोकन कर टेंट एवं डेकोरेशन से जुड़े आधुनिक उत्पादों, आकर्षक डिजाइनों और नई तकनीकों की सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि टेंट व्यवसाय तेजी से विकसित होकर एक सशक्त उद्योग के रूप में स्थापित हो रहा है। नई थीम, आधुनिक तकनीक और लगातार हो रहे नवाचार इस क्षेत्र को नई पहचान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कम समय में किसी भी स्थान का स्वरूप पूरी तरह बदल देना टेंट व्यवसायियों की रचनात्मकता और कौशल का उत्कृष्ट उदाहरण है।

अरुण साव ने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रदेशभर के व्यवसायियों को एक मंच पर लाकर अनुभव साझा करने और व्यापार के नए अवसर उपलब्ध कराने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ टेंट ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास टेंट उद्योग के विकास के साथ-साथ प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देंगे।कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू, टेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य तथा देशभर से आए टेंट व्यवसायी और उद्योग से जुड़े बड़ी संख्या में प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *