PM मोदी से मिले CM विष्णुदेव साय, बस्तर विजन और विकास परियोजनाओं पर हुई अहम चर्चा

Uncategorized

नई दिल्ली। Vishnu Deo Sai ने शुक्रवार को संसद भवन में Narendra Modi से शिष्टाचार भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास और ‘बस्तर विजन’ पर विस्तार से चर्चा की।मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री से राजनांदगांव में ₹10,500 करोड़ की गैस आधारित यूरिया परियोजना को शीघ्र मंजूरी देने, दूरस्थ क्षेत्रों के 461 गांवों को स्थायी विद्युत ग्रिड से जोड़ने के लिए विशेष सहयोग तथा रायपुर या बस्तर में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) की स्थापना का आग्रह किया।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि सुरक्षा, विश्वास और विकास की समन्वित रणनीति के चलते बस्तर में उल्लेखनीय बदलाव आया है। ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ और ‘बस्तर मुन्ने’ जैसी योजनाओं के माध्यम से 5,542 गांवों के करीब 39 लाख लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि बंद पड़े 421 स्कूलों का संचालन फिर से शुरू हो चुका है और सड़क, रेल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल तथा पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में लगभग ₹8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार, ₹500 करोड़ के राज्य एआई मिशन, मजबूत होती वित्तीय स्थिति तथा तकनीक आधारित नागरिक-केंद्रित सुशासन के प्रयासों की भी जानकारी दी।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य विकास की रोशनी अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा छत्तीसगढ़ को शांति, समृद्धि और संभावनाओं का नया मॉडल बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *