झारखंड में सक्रिय 49 लाख के इनामी 8 माओवादी कैडरों ने बीजापुर में आत्मसमर्पण

Uncategorized

बीजापुर, 29 जुलाई। झारखंड राज्य में सक्रिय 49 लाख रुपये के कुल इनामी 8 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़ बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं। सभी लंबे समय से प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के विभिन्न पदों पर सक्रिय थे।

पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति, आदिवासी क्षेत्रों में तेजी से हो रहे विकास कार्यों, सुरक्षा बलों के बढ़ते प्रभाव और संगठन की कमजोर होती स्थिति से प्रभावित होकर इन कैडरों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। यह आत्मसमर्पण झारखंड पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और बीजापुर पुलिस के समन्वित प्रयासों से संभव हुआ।आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों में डीवीसीएम, जोनल कमेटी सदस्य, एरिया कमेटी सदस्य तथा सुरक्षा गार्ड जैसे पदों पर कार्यरत माओवादी शामिल हैं। सभी पर कुल 49 लाख रुपये का इनाम घोषित था।पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी कैडरों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत नियमानुसार आर्थिक सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, आवास, शिक्षा, स्वरोजगार एवं रोजगार सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे सम्मानपूर्वक समाज की मुख्यधारा में नया जीवन शुरू कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *