मोहला-मानपुर में साइबर जागरूकता अभियान, छात्रों और ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए उपाय

Uncategorized

मोहला-मानपुर। जिले के थाना खड़गांव पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्राम सिवनी हाई स्कूल और ग्राम घोटिया के साप्ताहिक बाजार में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों, शिक्षकों, व्यापारियों और आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाई.पी. सिंह के निर्देशन, एसडीओपी मानपुर विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, ओटीपी और केवाईसी धोखाधड़ी, यूपीआई एवं क्यूआर कोड स्कैम, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी लिंक, निवेश और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर होने वाली ठगी जैसे साइबर अपराधों की जानकारी दी गई।पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, एटीएम कार्ड, ओटीपी, सीवीवी, यूजर आईडी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें।

साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करने की सलाह भी दी गई।प्रशिक्षु उप निरीक्षक अब्दुल रियाज़ ने कार्यक्रम का संचालन किया। अभियान में प्रधान आरक्षक पायकुराम सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों से अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *