कोल लेवी और CSMCL घोटाला मामले में EOW-ACB की प्रदेशभर में छापेमारी

Uncategorized

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोल लेवी और CSMCL घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने प्रदेशभर में छापेमारी की है। शुक्रवार सुबह से जांच एजेंसी की टीमें अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर रही हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जांच टीमों ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, गरियाबंद और राजिम सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश दी है। प्रदेश में करीब डेढ़ दर्जन ठिकानों पर कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।

फिलहाल छापेमारी के दौरान क्या-क्या मिला और किन लोगों से पूछताछ की जा रही है, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। जांच एजेंसी की कार्रवाई से जुड़े अन्य विवरणों की प्रतीक्षा है।a

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *