नई दिल्ली : NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से चल रहा छात्रों का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। आंदोलन के समापन के बाद छात्रों ने धरना स्थल की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस दौरान कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भी जंतर-मंतर पहुंचकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। देर रात तक छात्र धरना स्थल पर रुके रहे और पूरे परिसर की सफाई करते नजर आए।

आंदोलन के आयोजकों का कहना है कि भले ही धरना समाप्त हो गया हो, लेकिन NEET परीक्षा में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग आगे भी जारी रहेगी। वहीं, सफाई अभियान के जरिए छात्रों ने यह संदेश दिया कि सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है।