देश में बारिश का कहर: गुजरात में 35, असम में 61 की मौत, 7 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Uncategorized

नई दिल्ली। देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है और कई राज्यों में भारी तबाही मचा दी है। गुजरात और असम में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। गुजरात में पिछले दो दिनों की मूसलाधार बारिश और बाढ़ से 35 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि असम में बाढ़ और भूस्खलन से 61 लोगों की जान जा चुकी है। असम के 9 जिलों में 7.05 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

गुजरात के पाटन जिले में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। संतालपुर तालुका में 24 घंटे में 381 मिमी और राधनपुर में 342 मिमी वर्षा हुई। राज्य के 173 तालुकों में 250 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा वाव-थराद के भाभर में 287 मिमी बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए।42 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला, सेना-NDRF मोर्चे परराज्य सरकार के अनुसार, अब तक करीब 42 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि पिछले कुछ दिनों में 7 हजार से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया। राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF की 18 और SDRF की 32 टीमें तैनात हैं।

कई संवेदनशील इलाकों में सेना को भी मोर्चे पर उतारा गया है।अहमदाबाद के ढोलका में बाढ़ में फंसे 103 लोगों को NDRF ने सुरक्षित निकाला, जबकि नवसारी जिले के गांवों से 120 लोगों का रेस्क्यू कर 43 अन्य को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।असम में 7 लाख लोग बाढ़ की चपेट मेंअसम में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। 61 लोगों की मौत के साथ 9 जिले और 7.05 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। हालात का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बात की और केंद्र सरकार की ओर से राहत एवं पुनर्वास के लिए हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।सिक्किम में भूस्खलन, दो मजदूरों की मौतलगातार बारिश के बीच सिक्किम के नामची जिले में सड़क से मलबा हटाने के दौरान ताजा भूस्खलन हो गया, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्टमौसम विभाग ने राजस्थान और बंगाल की खाड़ी में बने दो कम दबाव के क्षेत्रों के प्रभाव से दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। गुजरात के साबरकांठा, बनासकांठा, पाटण, मेहसाणा, सुरेंद्रनगर और मोरबी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मुख्य बिंदु :

गुजरात: 35 मौतें, 42 हजार लोग सुरक्षित निकाले गए।

असम: 61 मौतें, 7.05 लाख लोग प्रभावित।

सिक्किम: भूस्खलन में 2 मजदूरों की मौत।

NDRF-SDRF और सेना राहत एवं बचाव में जुटी।

दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *