छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 आरटीओ अधिकारियों के तबादले

Uncategorized

रायपुर : 30 अप्रैल 2026,छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए 20 आरटीओ अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO), क्षेत्रीय परिवार अधिकारी एवं आरटीओ तकनीकी अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है।

इस व्यापक तबादला सूची को विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार, प्रशासनिक कसावट और बेहतर सेवा व्यवस्था के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों को विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।परिवहन विभाग द्वारा जारी इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।👉 माना जा रहा है कि इस फेरबदल से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *