बलौदाबाजार में ED-IT की संयुक्त रेड: कारोबारी राजकुमार सराफ के घर देर रात छापा, दस्तावेजों की गहन जांच जारी

Uncategorized

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकाने पर छापेमारी की। कार्रवाई देर रात शुरू हुई, जो खबर लिखे जाने तक जारी थी।जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसियों की टीम पीतल कारोबारी राजकुमार सराफ के आवास और अन्य संबंधित ठिकानों पर दस्तावेजों व वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। हालांकि, यह कार्रवाई किस इनपुट या किस मामले के आधार पर की गई है, इसे लेकर ED और आयकर विभाग की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।अचानक हुई इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई से बलौदाबाजार के कारोबारी वर्ग में हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के कारणों का खुलासा होने की संभावना है।फिलहाल एजेंसियों ने मामले पर चुप्पी साध रखी है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *