40 दिवसीय निःशुल्क मल्टी टैलेंट शिविर का भव्य समापन, विधायक डॉ संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि रूप में हुए शामिल

Uncategorized

बसना : पिथौरा स्थित संस्कार शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 40 दिवसीय ‘निःशुल्क मल्टी टैलेंट समर क्लासेस’ का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में बसना क्षेत्र के जनप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विधायक जी द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर और पूजा-अर्चना के साथ किया गया।समापन समारोह में समर क्लासेस के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने 40 दिनों के भीतर सीखी गई विभिन्न विधाओं का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल भावविभोर हो उठे। उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि समर क्लासेस में बच्चों ने जो सीखा, उसकी आज जो प्रस्तुति दी गई वह वाकई मन को मोह लेने वाली थी। बच्चों की रंग-बिरंगी वेशभूषा और उनके आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने मुझे मंत्रमुग्ध कर दिया है।संस्कार समर कैंप के डायरेक्टर गौरव चंद्राकर के प्रयासों की सराहना करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि आज के व्यावसायिक युग में निःशुल्क मल्टी टैलेंट शिविर का आयोजन करना एक अत्यंत सराहनीय और पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि गौरव चंद्राकर की सोच बहुत ऊँची है। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों के भीतर छिपी हुई प्रतिभा बाहर आती है और उनमें कुछ नया सीखने की प्रबल इच्छा जागृत होती है। यह मंच बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।कार्यक्रम के अंत में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि प्यारे बच्चों, आप देश का भविष्य हैं। इन 40 दिनों में आपने जो अनुशासन और हुनर सीखा है,

उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। कभी भी सीखना बंद न करें और हमेशा बड़े लक्ष्य निर्धारित करें। मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता, और मुझे विश्वास है कि आप अपनी मेहनत से बसना और पिथौरा क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करेंगे।इस अवसर पर पिथौरा जनपद अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे,पिथौरा जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल,जिला पंचायत सभापति राम दुलारी सिन्हा,जिला प्रवक्ता भाजपा स्वप्निल तिवारी जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे,संचालिका समर क्लासेस सीमा गौरव चंद्राकर, सत्यनारायण अग्रवाल,सीताराम सिन्हा, दुलीकेशन साहू,लोक गायिका पायल साहू,अध्यक्ष व्यापारी एकता मंच गोपाल शर्मा,जिला पदाधिकारी युवा मोर्चा सौरभ अग्रवाल,गौरव चंद्राकर,मंच संचालक संतोष गुप्ता,बच्चों के अभिभावक, संस्थान के शिक्षक और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने विधायक जी के ओजस्वी विचारों और संस्थान के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *