लोकप्रिय मंत्री कवासी लखमा ने कहा …कांग्रेस पार्टी कानून पर चलने वाला है और भाजपा RSS पार्टी झूठ पर जिंदा है

Chhattisgarh
रायपुर : आज दिनांक 10 सितम्बर 2019, छ ग  सरकार के वाणिज्यिक कर, आबकारी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा कल  राजीव बहन में अधिवक्ताओं की बैठक में शामिल हुए,और कांग्रेसियों से भी मुलाकात की।
मंत्री लखमा ने पत्रकारों से मुलाकात करने के दौरान कहा कि महात्मा गांधी की वकालत ने देश को आजादी दिलाई, और  स्वतंत्रता के बाद देश में कानून स्थापित करने का श्रेय महात्मा
गांधी, पंडित नेहरू और भीमराव अम्बेडकर को दिया।  मंत्री लखमा ने कहा कि, इस देश में कानून का राज है। देश में बम, बंदूक से नहीं बल्कि कलम से लड़ाई होगी। देश के कानून को कुछ लोग तोड़ने और उसकी धज्जियां उड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। कानून का राज छत्तीसगढ़ में हो, आम आदमी को लाभ मिले इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार काम कर रही है। प्रदेश में गरीब आदमी को कानून का लाभ मिले इसके लिए प्रदेश के हर जिला मुख्यालय में एक व्यक्ति नियुक्त किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी गांधी और कानून की राह में चलने वाली पार्टी है। भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि इस देश में दो पार्टियों की लड़ाई है। एक पार्टी आरएसएस की राह पर चलती है और एक महात्मा गांधी की राह पर चलती है। कांग्रेस आम आदमी को गरीब को फायदा पहुंचाने वाली पार्टी है। इसलिए कोंटा में पैदा होकर, तेंदुपत्ता तोड़ने वाला, मुर्गा बकरा बेचने वाला आदमी कांग्रेस की सरकार में मंत्री बना है।मंत्री लखमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आरएसएस के दिमाग से चलने वाली पार्टी है। हमेशा कानून को तोड़ने वाली पार्टी है। अंतागढ़ में लोकतंत्र की हत्या करने वाले हमको कानून का रास्ता बता रहे हैं इसलिए हम कहते हैं कि यह पार्टी झूठ पर आधारित पार्टी है। लोकतंत्र की हत्या करने वाली पार्टी यदि कांग्रेस को रास्ता दिखाए तो इसकी कितनी भी निंदा की जाए कम है।
मंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार को अभी एक साल लगेगा ,जब भाजपा रमन सरकार था तो वह जाते जाते कुर्सी कला छोड़ गया है,उस काला कुर्सी को सजाने में हम को 1 साल लगजयगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *