मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 11 सितम्बर की कार्यक्रमों

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 10 सितम्बर 2019,मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल कल 11 सितम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात 8.35 बजे विमान द्वारा नई दिल्ली जाएंगे । अपने भिलाई 3 निवास से सवेरे 10.30 बजे कार द्वारा रवाना होकर 11 बजे रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर पहुचेंगे और वहां आडिटोरियम में ” गांधी और आधुनिक भारत” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे कोटा स्थित विवेकानंद विद्यापीठ सभा भवन में ” स्वामी विवेकानंद की शिकागो वक्तृता की 125 वीं वर्षगांठ” पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। बघेल शाम 5.45 बजे से कालीबाडी, रामसागरपारा और गुढ़ियारी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात 7.45 बजे माना विमानतल पहुंचेंगे और वहां से रात 8.35 बजे विमान द्वारा रवाना होकर रात 10.20 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। नई दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *