रायपुर : दिनांक 11 सितम्बर 2019 को आज जांजगीर-चांपा , मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव दोनों जिलों में आयोजित डीएमएफ (जिला खनिज न्यास निधि) की बैठक में शामिल होंगे। वे 11 सितम्बर को सवेरे 11 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जांजगीर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे जांजगीर पहुंचेंगे। सिंहदेव वहां कलेक्टोरेट में दोपहर साढ़े 12 बजे डीएमएफ की बैठक में शामिल होंगे। वे दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा वहां से मुंगेली के लिए प्रस्थान करेंगे। सिंहदेव दोपहर ढाई बजे मुंगेली पहुंचेंगे। वे दोपहर 3 बजे वहां डीएमएफ की बैठक में शामिल होंगे। वे शाम 5 बजे मुंगेली से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। सिंहदेव शाम 6 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।